काशीपुर 14 फरवरी 2023 नकल विरोधी अध्यादेश को प्रदेश में लागू करने को लेकर प्रदेश के मुखिया का आभार व्यक्त करते हुए भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ने आभार व्यक्त किया है। बता दें कि भारतीय जनता युवा मोर्चा भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अम्बीक चौधरी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर नकल विरोधी अध्यादेश को प्रदेश में लागू करने को लेकर आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने अपने पत्र में कहा कि हम उत्तराखण्ड प्रदेश के युवा सहर्ष इस पत्र के माध्यम से आपको कोटि कोटि धन्यवाद देते हैं कि आपने जिस प्रकार प्रदेश के लाखों युवाओं के भविष्य की चिन्ता करते हुए प्रदेश में सरकारी नौकरियों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर प्रहार करने का कार्य किया और भ्रष्टाचारियों के विरूद्ध जो इस प्रदेश की युवा पीढ़ी नौजवानों के सपनों को चूर-चूर करने का घोर गलत कार्य करने वालों को जेल भिजवाया। इससे भी आगे बढ़कर आपने जो नकल विरोधी कठोर कानून बनाया, जिससे इन गलत शक्तियों को 10 वर्ष का कठोर कारावास व उनकी सम्पत्ति को जब्त करना है, उससे इन भ्रष्टाचारियों की कमर तोड़ने का नेक कार्य भी आपके द्वारा किया गया है।आपके मजबूत इरादे व अटल संकल्प से ही यह सम्भव हो पाया है कि आज उत्तराखण्ड का युवा एक स्वच्छ परीक्षा का वातावरण देख रहा है। आपने संकटों की परवाह ना करते हुए जिस प्रकार भ्रष्टाचार की जड़ों पर प्रहार किया है। वह उत्तराखण्ड के इतिहास में आज तक कोई नहीं कर पाया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश के युवाओं के भविष्य की चिन्ता की, वह एक इस प्रदेश के लाल युवा मुख्यमंत्री की वादों से ही सम्भव है। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री जी को कोटि-कोटि धन्यवाद प्रस्तुत करते है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से युवाओं के हितों में यह अध्यादेश लागू किया गया। यह अपने आप में गौरव में बात है और प्रदेश का युवा आपको सदैव धन्यवाद देता रहेगा।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
