काशीपुर। 3 अप्रैल 2023 पति के साथ मंदिर में प्रसाद चढ़ाने जा रही महिला की ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि मोहल्ला कानूनगो यान निवासी बबीता 45 वर्ष पत्नी संजय वर्मा चैती मेले में स्थित प्रसिद्ध मां बाला सुंदरी मंदिर में प्रसाद चढ़ाने जा अपने पति की मोटरसाइकिल पर बैठकर जा रहे थे कि अचानक रहते से भरी ट्रैक्टर ट्राली के चपेट में आकर बबीता की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना आईटीआई प्रभारी आशुतोष कुमार ने बताया कि महिला की ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने के कारण मृत्यु हो गई थी जिसको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शब उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
