काशीपुर। 9 अप्रैल 2023 गणतंत्र दिवस परेड में प्रथम स्थान पर रही उत्तराखण्ड की झांकी मानस खंड काशीपुर पहुंचने पर स्वागत कर उसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, बता दें कि दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड मैं उत्तराखंड की झांकी मानस खंड प्रथम स्थान पर आई है। उत्तराखंड की झांकी मानस खंड के काशीपुर पहुंचने पर झांकी का जगह-जगह पर स्वागत हुआ साथ ही झांकी को देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। जो शहर के मुख्य मार्गो से होकर आगे को प्रस्थान करेगी ताकि काशीपुर नगर के सभी नगरवासी ,भाई-बहन ,बच्चे झांकी को देखें और हमारी देवभूमि की संस्कृति को बेहतर तरीके से समझ सके।

इस मौके पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने उत्तराखंड की झांकी मानस खंड की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पहली बार हुआ है जब उत्तराखंड की झांकी गणतंत्र दिवस परेड में प्रथम स्थान पर चुनी गई है जोकि गौरव में है उन्होंने कहा कि इससे उत्तराखंड देवभूमि की धार्मिक सांस्कृतिक धरोहर कला और सांस्कृतिक। का प्रचार पूरी दुनिया में हुआ है। आधे उन्होंने कहा कि झांकी का राज्य में जगह-जगह प्रदर्शन होगा उन्होंने कहा कि काशीपुर में भी लोगों ने इस झांकी को देखा है।राज्य गठन से अब तक पहली बार उत्तराखंड की झांकी अव्वल चुनी गई। इससे देवभूमि उत्तराखण्ड की धार्मिक-सांस्कृतिक धरोहर, कला और संस्कृति का प्रचार पूरी दुनिया में हुआ। और अब इस झांकी का राज्य में जगह जगह प्रदर्शन होगा। इसी क्रम में आज काशीपुर में भी लोगों ने इस झांकी को देखा यह क्षण हम सभी उत्तराखंड वासियों के लिए गौरव का क्षण है। इस अवसर पर झन्ड़ी दिखा ने में विधायक काशीपुर त्रिलोक सिंह चीमा जी भाजपा प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक जी आवास विकास नगर मंडल अध्यक्ष रजत सिद्धू जी वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह जीना पवन सैनी मंगतराम शर्मा उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह सीओ वंदना वर्मा कुन्डा थाना इन्चार्ज फर्त्याल जी आदि लोग उपस्थित थे
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
