काशीपुर 20 मई 2023 सोलह दिन पूर्व घर की अलमारी में रखे सोने चांदी के कीमती आभूषण तथा 30 हजार नकदी चोरी के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति की तहरीर पर एक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

बता दें कि मोहल्ला टांडा उज्जैन निवासी नन्हे सिंह पुत्र श्री होरी सिंह ने कोतवाली में दर्ज तहरीर में बताया है कि 3 मई 2023 उसके घर में रखी अलमारी से सोने चांदी के आभूषण तथा नगदी चोरी हो गई है उसने बताया है कि अलमारी में रखे सोने के आभूषणों में सोने की चार चूड़ी दो चांदी की अंगूठी व दो जोड़ी कुंडल पांच सोने की तिवजिये व चांदी की पाजेब व घर की दुकान के गल्ले में रखे 30,000 तीस हजार रुपये नकद चोरी कर लिए उसने तहरीर में अपनी एक महिला रिश्तेदार रेखा पर शक जाहिर किया है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर चोरी की घटना का खुलासा करने को लेकर जांच प्रारंभ कर दी है। तो वही इस संबंध में चौकी प्रभारी अशोक कांडपाल से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि जिस महिला रेखा पर नन्हे सिंह के द्वारा शक किया जा रहा है वह उसकी सगी साली है तथा रेखा दिमागी रूप से बीमार है उन्होंने बताया कि उनके घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए गए हैं परंतु उस तारीख में रेखा किसी भी वीडियो फोटोस में दिखाई नहीं दी है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
