नासिक। 12 जून 2023 सड़क दुर्घटना में 4 लोगों के दर्दनाक मौत हो गई जबकि 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है दुर्घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम डराने के लिए भेज दिया है। बता दें कि

मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे पर नासिक के पास रविवार देर रात्रि टोयोटा इनोवा कर का टायर अचानक फट गया जिसके चलते कार आनियंत्रण होकर डिवाइडर से टकरा टकरा गई जिससे कार में बैठे रज्जाक अहमद शेख (55), सत्तार शेख लाला शेख (65) और सुल्ताना सत्तार शेख (50) की मृत्यु हो गयी। जबकि फैयाज शेख (40) की मौत एक अस्पताल में इलाज के दौरान हुई है। दुर्घटना में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं चारों का उपचार शिर्डी में स्थित एक निजी चिकित्सालय में किया जा रहा है। एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना सिन्नर तालुका के खंबाले शिवर में आधी रात के कुछ देर बाद की है। उन्होंने बताया कि कार में 8 लोग सवार थे जिनमें इन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। और 4 व्यक्तियों को शिर्डी के एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है जहां पर उनका उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना से संबंधित बाबी पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया है। और घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी गई है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
