काशीपुर। 5 सितंबर 2023 शिक्षक दिवस के अवसर पर चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातक को उत्तर महाविद्यालय में देश के प्रथम उपराष्ट्रपति माननीय डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का जन्म दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। साथ ही गुरु शिष्य के महत्व को बताते हुए रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ0 कीर्ति पन्त व एसोसिएट प्रोफेसर डॉ0 दीपिका गुड़िया आत्रेय ने माँ सरस्वती व डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के अन्तर्गत महाविद्यालय की छात्राओं ने डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी पर प्रकाश डाला, गुरू-शिष्य परम्परा के महत्व को बताते हुए अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम के अन्त में प्राचार्या डॉ0 कीर्ति पन्त ने डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन के उच्चादर्शों व शिक्षा के लिए किये गये महान प्रयासों के बारे में बताते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संदेश दिया, साथ ही गुरू-शिष्य सम्बन्ध की पवित्रता व गरिमा बनाये रखने पर जोर डाला। इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ0 वन्दना सिंह, डॉ0 रमा अरोरा, असि0 प्रोफेसर डॉ0 गीता मेहरा, डॉ0 दीपा चनियाल, डॉ0 रंजना, डॉ0 मंगला, डॉ0 ज्योति गोयल, डॉ0 ज्योति रावत, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी, शीतल अरोरा, डॉ0 मीनाक्षी पंत, कु0 किरन उपस्थित रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
