काशीपुर। 26 सितंबर 2023 कोतवाली पुलिस ने 6 दिन पूर्व हुई मोटरसाइकिल का खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल तथा रुपए बरामद कर आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया है। बता दे की 20 सितंबर 2023 को गैंग बाबा रोड से अज्ञात चोरों ने पाक़ीज़ा कॉलोनी वार्ड नंबर 2 एसडीएम कोड निवासी मुस्तकीम पुत्र अयूब की मोटरसाइकिल दिन के 1:30 बजे चोरी कर मौके से फरार हो गए थे। कोतवाली पुलिस ने घटना के मामले में अभियोग पंजीकृत कर चोरी की घटना का खुलासा करने को लेकर पुलिस टीम का गठन किया गया।

घटना के खुलासे की जानकारी देते हुए कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि घटना घटनास्थल के आसपास के CCTV कैमरों व SOG की मदद से चेकिंग के दौरान तीनों अभियुक्त हरविंदर सिंह पुत्र कुलबीर सिंह निवासी छेना फॉर्म ढकिया गुलाबो थाना काशीपुर जनपद उधमसिंहनगर,सौरभ उर्फ रॉक रॉकी पुत्र विनोद उर्फ बॉबी निवासी वार्ड नंबर 9 खड़कपुर देवीपुरा थाना आईटीआई उधमसिंहनगर,जितेंद्र जाटव पुत्र नंदराम निवासी गौतम नगर वार्ड नंबर 6 गली नंबर 1 कलश मंडप थाना काशीपुर जनपद उधमसिंहनगर को नया ढेला पुल पर चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल पैसे आदि के साथ गिरफ्तार किया गया। तीनों अभियुक्तों को पुलिस ने माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप मिश्रा, उप निरीक्षक नवीन बुधानी,प्रकाश बोरा, हेड कांस्टेबल विनय कुमार(SOG),दीपक कठैत (SOG),गिरीश मठपाल, सुरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
