काशीपुर। 29 सितंबर 2023 ओवर ब्रिज की तैयारी होने की 15 दिसंबर तक की तारीख पूर्व विधायक तथा वर्तमान विधायक द्वारा दिए जाने से नाराज महानगर कांग्रेस कमेटी समेत जयपुर विधायक ने भी कारी नाराजगी जाहिर करते हुए पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर विधायक और पूर्व विधायक पर काशीपुर विधानसभा क्षेत्र का विकास नहीं किए जाने तथा ओवर ब्रिज को लेकर बार-बार अलग-अलग तारीखे दिए जाने पर नाराजगी दिखाते हुए विधायक से इस्तीफा दिए जाने की मांग करते हुए 15 दिसंबर के बाद कांग्रेस विधायक तथा महानगर कांग्रेस कमेटी काशीपुर विधायक आवास के सामने धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की है। बता दें कि

बाजपुर रोड स्थित रेलवे क्राॅसिंग पर निमार्णाधीन ओबरब्रिज को लेकर पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा तथा वर्तमान विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के द्वारा 15 दिसंबर तक ओवर ब्रिज तैयार किए जाने की प्रेस वार्ता कर जानकारी दी थी। उपरोक्त प्रेस वार्ता को देखकर महानगर कांग्रेस कमेटी ने नाराज की जाहिर की तो वही जसपुर कांग्रेस विधायक आदेश सिंह चौहान ने काशीपुर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता करते हुए पूर्व विधायक तथा वर्तमान विधायक पर विकास विरोधी आरोप लगाते हुए कहा कि अगर उनके द्वारा क्षेत्र का विकास नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है और काशीपुर में भी भाजपा के ही विधायक हैं इसके बावजूद ओवर ब्रिज आज तक तैयार नहीं हो पाया है लगातार बार-बार तारीख पर तारीख मिल रही हैं उन्होंने कहा कि जब मौजूदा विधायक क्षेत्र का विकास नहीं कर सकते हैं तो वह विधायक पद से इस्तीफा दे दे।उन्होंने कहा कि 35 करोड़ की लागत से बनने वाले ओबरब्रिज का निर्माण नवंबर 2017 में शुरू हुआ था जिसे नवंबर 2019 तक पूर्ण होना था। लेकिन दोनों ही विधायकों की नाकामी के कारण ओबरब्रिज 6 साल में भी बनकर तैयार नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि ओबरब्रिज को पूरा करने की 9 बार तारीखें मिल चुकी हैं। उन्होंने कहा कि ओबरब्रिज निर्माण पूर्ण होने में यदि रेलवे की तरफ से देरी हो रही है तो इसके लिए भी काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा व सांसद अजय भट्ट जिम्मेदार हैं। उन्होंने कभी भी ओबरब्रिज निर्माण के लिये कोई सार्थक कदम उठाने का प्रयास नहीं किया। उन्होंने कहा कि यदि 15 दिसंबर तक ओबरब्रिज का निर्माण पूरा नहीं हुआ तो क्या विधायक त्रिलोक सिंह चीमा अंग वस्त्र उतारकर पार्टी के विरूद्ध प्रदर्शन करेंगे, या अपने पद से इस्तीफा देंगे। उन्होंने कहा कि काशीपुर में मेयर, विधायक, सांसद यहां तक की प्रदेश व केंद्र में भी भाजपा की सरकार होने के बावजूद ओबरब्रिज का निर्माण समय से न होना भाजपा सरकार की नाकामी है। प्रेसवार्ता में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनोज जोशी, महानगर जिला अध्यक्ष मुसरफ हुसैन, पूर्व महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल, नितिन कौशिक, हिमांशु चौहान आदि मौजूद रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
