काशीपुर। 30 सितंबर 2023 पुलिस ने हाथी दांत की अवैध तस्करी करते वन विभाग की संयुक्त टीम तथा पुलिस टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल की है पुलिस ने 3 आरोपियों के कब्जे से लगभग 12 लख रुपए की कीमत का हाथी दांत बरामद कर आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया है

बता दें कि पुलिस टीम और वन विभाग की टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर दो व्यक्तियों तथा एक महिला के पास से एक हाथी का दांत बरामद किया है हाथी दांत की कीमत लगभग 12 लख रुपए बताई जा रही है। थाना आईटीआई व वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बांसखेड़ा फ्लाईओवर पुल के नीचे अलीगंज रोड से मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन से परिवहन करते हुए दो व्यक्तियों व एक महिला को हाथी दांत की अवैध तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत 12 लाख रुपये है। घटना की जानकारी देते हुए कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर खास ने सूचना दी थी कि एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति तथा एक महिला हाथी दांत लेकर बेचे जा रहे हैं पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर विभाग की टीम के साथ बांसखेड़ा फ्लावर के पास से एक मोटरसाइकिल पर बैठे देवेंद्र सिंह पुत्र इंद्र सिंह निवासी गाना सेंटर कालीपुर पोस्ट देवलचौड हल्द्वानी, तथा मनोज बोरा पुत्र खड़क सिंह बोरा निवासी हरिपुर लालमणि गना सेंटर, एवं सुखमणि देवी पत्नी राम सिंह रावत निवासी पंचेश्वर कोट हरखेड़ा चंपावत को पकड़ लिया जब आरोपियों की तलाशी ली तो उनके पास से हाथी का एक दांत बरामद हुआ लंबाई 34 इंच 02 फिट 8 इंच हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम से संबंधित होने के कारण अग्रिम कार्रवाई वन विभाग से की जाएगी। उन्होंने बताया कि हाथी दांत तस्करी में लिफ्ट किसी भी अपराधी को बक्सा नहीं जाएगा उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। पुलिस टीम में निरीक्षक-श्री आशुतोष कुमार सिंह थाना आईटीआई जनपद उधसमसिंह नगर,वन क्षेत्राधिकारी श्री ललित कुमार दक्षिणी पतरामपुर जसपुर उपवना क्षेत्राधिकारी रमेश चंद्र काशीपुर उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार उप निरीक्षक सोमवीर सिंह, कांस्टेबल दीपक कुमार,शैलेंद्र सिंह,महिला कांस्टेबल1056सुनीता कंबोज,हे0का0 हमचंद्र,सुनीता बेलवाल( वन दरोगा),बृजेश कुमार शर्मा (वन
दरोगा),राजेंद्र सिंह (वन दरोगा),दीपक कुमार (वन आरक्षी) आदि शामिल रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
