काशीपुर 2 अक्टूबर 2023 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता नव चेतना भवन में एकत्रित हुए जहां पर उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर हिमालय अर्पण कर उन्हें पुरस्कार अर्पित करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष मुसर्रफ हुसैन, प्रदेश सचिव अरुण चौहान, प्रदेश सचिव अलका पाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल, इंदुमान, आदि ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके द्वारा किए गए कार्य आज भी देश की जनता उनकी की याद दिलाते हैं।

उन्होंने कहा कि उनके द्वारा देश हित में जो कार्य किए गए वह आज तक किसी भी जन प्रतिनिधि के द्वारा नहीं किए गए हैं। उन्होंने लोगों का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने देश को आजादी दिलाने के लिए सत्याग्रह आंदोलन किया था जिसके द्वारा उन्होंने पूरे देश की जनता को अपने साथ एक डोर में पिरोने का कार्य किया था। और इस आंदोलन से अंग्रेजों को देश से खदेड़ने का कार्य किया था। तो वहीं उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम और बाद में स्वतंत्र देश को आकार देने में उनकी अहम भूमिका रही। उन्होंने कहा की जय जवान जय किसान का नारा लाल बहादुर शास्त्री जी ने ही देश की जनता को दिया था।कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, मनोज जोशी एडवोकेट ,विमल गुड़िया, अब्दुल अजीज कुरैशी, संदीप सहगल, राशिद फारुकी ,त्रिलोक अधिकारी, इंदू मान ,महेंद्र बेदी, मोहम्मद आरिफ सैफी ,अफसर अली ,जफर मुन्ना ,राजू छीना, प्रदीप जोशी, अब्दुल कादिर, इंदर सिंह एडवोकेट, विकल्प गुड़िया, पार्षद शाह आलम ,मोहम्मद मियां भारती, मोहम्मद शहजाद अंसारी, मोहम्मद हनीफ गुड्डू, इरशाद गुड्डू शफीक अहमद अंसारी, रोशनी बेगम, मोहम्मद नजमी पार्षद ,नितिन कौशिक, अरुण चौहान ,योगेश जोशी, अनिल शर्मा, इरशाद सैफी, पार्षद आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
