गाजियाबाद। 14 अक्टूबर 2023 नाबालिग किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर कोतवाली सिहानी गेट में आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है। बतादे की कोतवाली सिहानी गेट क्षेत्र की एक कॉलोनी में नवालिंग किशोरी का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला प्रकाश में आया है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर शिवम तोमर समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर की है। कॉलोनी निवासी महिला ने बताया पुलिस में दर्ज तहरीर में बताया है कि उनके यहां दो माह पहले एक परिवार किराये पर रहा था। उसने बताया कि जब से ही आरोपी उनकी बेटी से नकदीकी बढ़ाने का दबाव बना रहा था। आरोपी ने हाल ही में उनकी नाबालिग बेटी का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी के द्वारा इस तरह का तृतीय करने से उनकी समाज के अंदर छवि धूमिल हुई है। और सब समझ में तरह-तरह की बातें हो रही हैं। उसने आगे बताया कि आरोपी धमकी दे रहा है तो वह उनको कहीं का नहीं छोड़ेगा। उन्होंने बताया कि घटना से उनकी पुत्री भी मानसिक रूप से परेशान हो रही है। उन्होंने बताया कि उन्होंने परेशान होकर कोतवाली सिहानी गेट में आरोपी के खिलाफ़ रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना के संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त रवि कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
