काशीपुर। 1 नवंबर 2023 ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनु श्रवण परिषद के उपाध्यक्ष के काशीपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मलाई पहनकर जोरदार स्वागत किया। बता दे कि बाजपुर रोड स्थित एक होटल सभा भवन में भाजपा कार्यकर्ताओ ने राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष बनने पर प्रथम बार काशीपुर आगमन सुरेश भट्ट का फूल मालाओ से स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने सुरेश भट्ट जी को उपाध्यक्ष बनाकर धरातल से जुड़े कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाया है।

कार्यक्रम में सुरेश भट्ट ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए काम करने को कहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं की विकास परक नीतियों को जन-जन तक पहुंच कर आगामी होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की भारी वोटो से जीत दर्ज कराने के लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर जमीन से जुड़कर काम करें। स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल, मोहन बिष्ट , राम मेहरोत्रा, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, शाहबाज खान, ईश्वर चंद्र गुप्ता, पुष्कर बिष्ट, राजू सेठी, विष्णु गोस्वामी, अभिषेक कुमार, घनश्याम सैनी, बलजीत सिंह बल्ली, राजीव अरोरा बच्चु, लवीश अरोरा, रवि कुमार प्रजापति, रजत सिद्धू ,कल्पना राणा, जसपाल सिंह, राज दीपिका मधुर, सुधा शर्मा, ममता अग्रवाल, गीता अग्रवाल, आरिफ हुसैन, इंतजार हुसैन,आर एस यादव, आर के गुप्ता पंकज पाति,अमर सिंह रावत, विपिन अरोरा, ब्रजेश पाल, राहुल पैगिया, राजेंदर सैनी आदि तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
