काशीपुर। विधायक हरभजन सिंह चीमा ने आज विधानसभा क्षेत्र की आठ सड़कों व एक नाले का शिलान्यास किया। इनमें वार्ड न. 40 में मानपुर रोड से कचनालगाजी गुरूद्वारा तक 180 मी. टायल रोड, ग्राम मानपुर में मानपुर रोड से विरेन्द्र सिंह के घर तक 75 मी. टायल रोड, मानपुर तिवारी कालोनी में 250 मी. नाला, ग्राम फिरोजपुर में किशनलाल के मकान से जगबीर के मकान तक 50 मी., ग्राम बांसखेड़ा कलां चांदा फार्म में मुख्य मार्ग से जगबीर सिंह चैधरी के मकान तक 165 मी., ग्राम गिन्नीखेड़ा में रेलवे लाईन से सुरिन्दर सिंह के डेरे तक 240 मी., कश्मीर सिंह बलविंदर सिंह आदि के डेरों तक 100 मी. एवं कृपाल सिंह, गुरदीप सिंह आदि के डेरों तक 190 मी. तथा ग्राम पच्चावाला में लटूर सिंह के मकान से हरकिशन के मकान तक 75 मी. टायल मार्गो का शिलान्यास शामिल है।
श्री चीमा ने बताया कि इन निर्माण कार्यो पर 105 लाख रू. की लागत आयेगी। इस मौके पर ब्लाॅक प्रमुख अर्जुन कुमार, भाजपा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष धर्मवीर चैधरी, पार्षद रवि कुमार, ग्राम प्रधान मानपुर विमला देवी, ग्राम प्रधान फिरोजपुर कु. नेहा गौतम, ग्राम प्रधान बांसखेड़ा कु. शाहिस्ता, ग्राम प्रधान गिन्नीखेड़ा सुनीता देवी एवं ग्राम प्रधान पच्चावाला श्रीमती बबली देवी आदि मौजूद थे। शिलान्यास के दौरान सामाजिक दूरी का भी विशेष ध्यान रखा गया।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
