काशीपुर। 29 नवंबर 2023 एल एल बी अंतिम वर्ष में छात्रों ने किया परीक्षा परिणाम में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कॉलेज का नाम रोशन कर दिया है।बाजपुर रोड़ स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया लॉ कॉलेज के विगत दिवस आए एलएलबी अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम में संस्थान के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपना परचम लहराया है।

उक्त जानकारी देते हुए डॉक्टर आर. एन.सिंह प्राचार्य (लॉ) ने बताया कि एलएलबी अंतिम वर्ष के परिणाम में सुरेन्द्र सिंह रावत ने 68.67% के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किए हैं जबकि निशी सेठी 68.53% अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रही हैं तथा अंशिका शर्मा 66.83% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

छात्र –छात्राओं ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने अभिभावकों और गुरुजनों को दिया। विद्यार्थियों के इस उपलब्धि पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया, चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय के उपप्राचार्य डॉक्टर दीपिका गुड़िया आत्रेय, संस्थान की एकेडमिक काउंसिल की सदस्य डॉक्टर नीरज आत्रेय, निदेशक डॉक्टर केवल कुमार, प्राचार्य लॉ डॉ आर एन सिंह, निदेशक प्रशासन पवन कुमार बक्शी, प्राचार्य यूजी डॉक्टर निमिषा अग्रवाल, रजिस्टर लॉ डॉ सुधीर दुबे सहित समस्त फैकल्टी एवम स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
