काशीपुर। 29 नवंबर 2023 नगर के प्रसिद्ध युवा संगीत कलाकार देव बाली द्वारा प्रस्तुत सुंदर गीतो के माध्यम से संगीत प्रेमी चाहने वालों के लिए विभिन्न प्रकार के सुरीले गीतो के साथ आवाज की मीठी प्रस्तुति हमेसा गुनगुनाते रहते हैं।

कुछ दिनों पूर्व युवा गायक देव बाली द्वारा सॉन्ग रिंग रिंग सॉन्ग जो दर्शकों की जुबान पर सर चढ़कर बोल रहा है।यह सॉन्ग एक मिलियन व्यूज क्राॅस कर गया है। जिसका सेलिब्रेट माता मंदिर रोड स्थित पापा बेकर्स प्रतिष्ठान पर केक काटकर सेलिब्रेट किया गया। इस दौरान युवा संगीतकार देव बाली ने संगीत प्रेमियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके द्वारा जो गीत प्रस्तुत किए जाते हैं जिसे युवा जनरेशन से लेकर हर वर्ग का व्यक्ति उन तरानों पर थिरकने पर विवश हो रहा है जिसके लिए दिल से आभार प्रकट करते हैं। उन्होने विश्वास दिलाया हैं की संगीत प्रेमी चाहने वालों के लिए समय-समय पर सुरीली आवाज में तराने प्रस्तुत करते रहेंगे। इस दौरान देव बाली को बधाई देने वालों में मुकेश चावला ,अमन बाली शुभम सहगल ,अभय सक्सैना , नफीस सिद्दीकी ,इकबाल सिद्दीकी, अनीता, सोनू सागर ,जगमोहन सिंह बंटी ,पवनीत सिंह, मनीष चावला समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे सभी ने देव बाली को भविष्य के लिए अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
