काशीपुर। 28 दिसंबर 2023 पूर्व जिला पंचायत सदस्य का जन्मदिन युवा कार्यकर्ताओं ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बता दे की पूर्व जिला पंचायत सदस्य ताहिर चौधरी का जन्मदिन उनके युवा दोस्तों ने बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया। इस दौरान उन्हें बधाई देना बालों का तांता लगा हुआ है। बता दे की पूर्व जिला पंचायत सदस्य ताहिर चौधरी का जन्मदिन 27 दिसंबर 2023 को उनके दोस्तों और मिलने वालों ने काशीपुर में कुकू टायर के पास एक जिम में एकत्रित होकर ताहिर चौधरी को फूल मालाए पहनकर उन्हें जन्मदिन की मुबारकबाद दी और लंबी उम्र की कामना करते हुए बधाई देने वालों की भीड़ सी लग गई।

इस दौरान ताहिर चौधरी ने भी अपने दोस्तों और प्रशंसकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो प्यार स्नेह मिला है उसके लिए वह उनके बहुत-बहुत आभारी हैं। ताहिर चौधरी ने यह भी कहा कि आज भाग दौड़ के समय में लोगों को तरह-तरह की बीमारी हो रही हैं।

क्योंकि लोग अपनी सेहत की तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं जिससे लोग बीमारी का शिकार हो रहे हैं उन्होंने क्षेत्रीय जनता से अपील करते हुए कहा कि इस भाग दौड़ के दौर में वह अपनी सेहत का ध्यान दें और दिन में एक बार दिन में व्यायाम करने के लिए जरूर जाएं व्यायाम करने से शरीर में नई ताकत और ऊर्जा तो मिलती ही है व्यायाम करने से शरीर में पनप रही बीमारियों का भी खत्म होता है उन्होंने देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी अपील करते हुए कहा की दिन में एक बार जिम करने तथा व्यायाम करने को लेकर भी नियम बनाए जाएं जिससे कि देश और प्रदेश की जनता को बीमारियों से छुटकारा मिल सके। व्यायाम और जिम करने से हजारों नहीं लाखों लोगों का जीवन सुधरेगा। मासूम चौधरी, असलम सैफी, इबीले हसन, जिम ओनर आबिद चौधरी, जिम ट्रेनर फैसल , सुलेमान, मोहसिन, अली, रस्तोगी, आकाश अरोड़ा, विनोद भारद्वाज, चिंटू चौहान, लकी पाल, आदि के अलावा तमाम लोग मौजूद रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
