काशीपुर। 29 दिसम्बर 2023 (ब्यूरो काशी क्रांति) सड़क दुर्घटना में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे कुंडा थाना पुलिस ने घायलों को राज के चिकित्सालय में भर्ती कराया जबकि मृतक महिला के शवको कब्जे में लेकर पुलिस में पोस्टमार्टम के बाद सब परिजनों को सौंप दिया है।

बता दें कि ग्राम भरतपुर निवासीगण अतरकली 43 वर्ष पत्नी लाखन सिंह, तथा रामवती पत्नी विनोद,व रजनी पत्नी बिजेंद्र, एवं पिंकी पत्नी हरविंदर बृहस्पतिवार दोपहर करीब 1:30 बजे लकड़ी लेकर अपने घर को आ रही थी, कि लकड़ी के गठ्ठर सड़क किनारे रखकर वह बैठकर आराम कर रही थीं कि तभी अचानक एक कार चालक कुंडा कुंडा चौराहे की तरफ से अपनी कर को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए सड़क किनारे बैठी महिलाओं को रौंदता हुआ मौके से फरार हो गया। जिससे चारों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयीं जिन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर इलाज के दौरान अतरकली ने दम तोड़ दिया। तथा रामवती, रजनी, पिंकी, तीनों महिलाओं का इलाज चल रहा है। पुलिस ने अतरकली के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।अचानक हुई दुर्घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। कुंडा थाना प्रभारी दिनेश कुमार फर्तिया ने बताया कि अभी परिजनों की तरफ से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है जबकि पुलिस ने कर की शिनाख्त कर ली है तहरीर मिलने पर कर चालक के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
