काशीपुर। (ब्यूरो काशी क्रांति) 30 दिसंबर 2023 सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई घायल महिला को सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुंडेश्वरी में स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जबकि मृतक के शव को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कर से निकाल कर 108 आपात वाहन से राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया जहा पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

बता दे कि रामलीला मैदान के सामने स्थित चंद्रा पेट्रोल पंप के स्वामी ब्रमेश चंद्र गुप्ता पुत्र हरिशचंद्र गुप्ता अपनी पत्नी मीना गुप्ता के साथ अजीतपुर अपने घर जा रहे थे कि दोपहर करीब 1:45 बजे जैसे ही वह जेतपुर मोड़ से आगे गुरुकुल स्कूल के पास पहुंचे तभी कुंडेश्वरी से तेजी व लापरवाही से चला कर ला रहे ट्रक संख्या यूपी 38 AT 0783 के चालक ने उनकी कर में टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर इतनी खतरनाक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में कर में बैठे ब्रमेश चंद्र गुप्ता की दर्दनाक मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी मीना गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गई हैं सूचना पर पहुंची पुलिस ने बर्मेश चंद्रगुप्त के शव को कार काटकर बम मुश्किल बाहर निकाल कर 108 आपात वाहन से राजकीय चिकित्सालय भिजवाया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जबकि उनकी पत्नी मीना गुप्ता को कुंडेश्वरी में ही स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। बता दे की ब्रमेश चंद्र गुप्ता के दो पुत्र हैं बड़े पुत्र का नाम अनुराग गुप्ता तथा छोटे पुत्र अंकुर गुप्ता है जो जेतपुर में रहते हैं। ब्रमेश चंद्र गुप्ता अपने छोटे पुत्र अंकुर गुप्ता के साथ ही जैतपुर में रह रहे थे और दोपहर का भोजन करने के लिए घर जा रहे थे कि रास्ते में कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें उनकी मृत्यु हो गई।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
