
काशीपुर। धूमधाम से मनाया गया 75 व गणतंत्र दिवस ओरिसन स्कॉलास्टिका में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर माहौल देशभक्तिमय बना दिया।

छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के गीतों पर नृत्य किया स्कूल की प्रबंधिका श्रीमती उमा वात्सल्य ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि 26 जनवरी 1950 को गणतंत्र दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि 26 जनवरी 1950 को पूरे 2 साल 11 महीने और 18 दिन लगा कर बनाया गया संविधान लागू किया गया था और हमारे देश भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया।और अंत में स्कूल के प्रधानाचार्य श्री जगतार सिंह पन्नू ने छात्रों को राष्ट्रीय ध्वज की महत्ता बताई व बच्चों को देशभक्ति के जीवन से अवगत कराया।

सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
