जसपुर। 21 जुलाई 2025 चुनाव की तिथि अब नजदीक है ऐसे में सभी प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र में जी तोड़ मेहनत कर जनता को समझने में लगे हुए हैं तो वही 34 सर्वर खेड़ा से चुनाव लड़ रहे मोनू ठाकुर ने अपना चुनाव प्रचार और तेज कर दिया है वह जिस क्षेत्र में भी जाकर जनता से मिल रहे हैं वहां पर उन्हें भारी समर्थन मिल रहा है वह जिस तरफ जा रहे हैं उस तरफ उनके पीछे भीड़ जमा हो जा रही है और मोनू ठाकुर जिंदाबाद मोनू ठाकुर तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं के नारे गूंज रहे हैं।

तो वही मोनू ठाकुर ने भी जनता को आश्वासन देते हुए कहा कि वह क्षेत्र के विकास को लेकर चिंतित हैं और कहां की क्षेत्र की सड़क टूटी पड़ी है ग्राम पंचायत में बड़े नालों की व्यवस्था नहीं है। अधिकतर वृद्ध महिलाओं वृद्ध व्यक्तियों तथा विधवा महिलाओं की पेंशन तक बंधी हुई नहीं है।

उन्होंने कहा कि यदि जनता ने मुझे अपना आशीर्वाद देकर जिला पंचायत सदस्य बनाया तो मैं जीतने के उपरांत ग्रामीण क्षेत्रों में हर 2 महीने में सरकारी कैंप लगवा कर वृद्धावस्था पेंशन विकलांग पेंशन विधवा पेंशन अति शीघ्र सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का कार्य करूंगा मोनू ठाकुर ने अपील करते हुए कहा कि आगामी 28 जुलाई को उनका चुनाव चिन्ह केतली के निशान पर मोहर लगाकर भारी मतों से विजय बनाएं जिससे कि वह जीतने के बाद क्षेत्र का विकास कर सकें




सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
