जसपुर। 23 जुलाई2025 जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे ही वैसे सभी प्रत्याशी अपनी जीत हासिल करने को लेकर आम जनता को लुभाने के लिए नई-नई योजनाएं बना रहे हैं तो कहीं पूर्व प्रधान पर तंज कैसे जा रहे हैं तो वहीं ग्राम पंचायत बसई इस्लामनगर में भी चुनावी सरगर्मियां तेज हैं सभी प्रत्याशी अपने आप को जनता के बीच अच्छा प्रदर्शित करने में लगे हुए हैं।

तो वही ग्राम पंचायत बसई इस्लामनगर से ग्राम प्रधान पद पर चुनाव लड़ रहे ताहिर चौधरी ने हरिद्वार से जल लेकर घर लौट रहे शिव भक्तों का पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। ग्राम प्रधान पद के उम्मीदवार ताहिर चौधरी के के द्वारा किए गए श्रद्धालुओं के स्वागत ने समाज में एक अलग ही संदेश दिया है इससे एक बात साफ प्रतीत हो रही है की ताहिर चौधरी के साथ इस बार चुनाव में सभी धर्म के लोग उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

इस दौरान शिव भक्तों ने ग्राम प्रधान पद के उम्मीदवार ताहिर चौधरी की जीत के लिए कामना करते हुए प्रचंड जीत का आशीर्वाद दिया।

बता दे की हरिद्वार से कावड़ लेकर आए शिव भक्तों का ग्राम प्रधान पद के उम्मीदवार ताहिर चौधरी ने बसई चौराहे पर जोरदार स्वागत किया इसके उपरांत कावड़ यात्रा में शामिल हुए और बसई चौक से मुख्य मार्ग होते हुए बसई से शिव भक्तों के साथ माजरा पहुंचे। इस दौरान ताहिर चौधरी ने कहा कि हरिद्वार से भगवान शिव के भक्ति कावड़ लेकर गांव में पहुंचे हैं जिनका उनके द्वारा स्वागत किया गया है। उन्होंने कहा कि उनके साथ सभी धर्म के लोग उन्हें दिल से चुनाव लड़ा रहे हैं और वह निश्चित तौर पर भारी मतों से जीतेंगे। आगे उन्होंने अपील करते हुए कहा कि 28 जुलाई को तीसरे नंबर पर आइसक्रीम के सामने मोहर लगाकर उन्हें भारी मतों से विजई बनाएं जिससे कि क्षेत्र का वह विकास कर सकें।




सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
