जसपुर। 23 जुलाई 2025 तृतीय पंचायत चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशी जीत हासिल करने के लिए चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं तो वही 34 सर्वर खेड़ा से जिला पंचायत सदस्य के पद पर चुनाव लड़ रहे मोनू ठाकुर का चुनाव प्रचार जोर शोर से चल रहा है वह घर-घर जाकर आम जनता से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।

इस दौरान 34 सर्वर खेड़ा से जिला पंचायत सदस्य के पद पर चुनाव लड़ रहे मोनू ठाकुर ने ग्राम पंचायत हरियावाला, लालपुर, कुंडा, तथा बसई इस्लामनगर में घर-घर जाकर विकास के मुद्दे पर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की इस दौरान मोनू ठाकुर ने कहा कि वह पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं वह जिस ग्राम पंचायत में भी जा रहे हैं।

वहां पर उन्हें जनता का आभार समर्थन मिल रहा है और वह भारी मतों से जीतेंगे। मोनू ठाकुर ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य पर 5 वर्षों में विकास कार्य नहीं करने के आरोप लगाते हुए कहा कि जिस व्यक्ति के द्वारा 5 वर्षों में क्षेत्र का विकास नहीं किया गया और आप फिर वह चुनाव लड़ रहे हैं ऐसे व्यक्ति को तो बैठ जाना चाहिए चुनाव नहीं लड़ना चाहिए क्योंकि उन्होंने क्षेत्र की जनता के साथ छल किया है जीतने के बाद किसी की कोई समस्या का समाधान नहीं किया। उन्होंने कहा कि मैं वादे नहीं करूंगा मैं धरातल पर विकास कार्य करके दिखाऊंगा जनता से अपील करते हुए कहा कि वह वादों पर विश्वास ना करें बल्कि कम पर विश्वास करें वह काम करने में सक्षम है और जीतने के बाद वह विकास कार्य करेंगे।




सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
