जसपुर। 25 फरवरी 2025 तृतीय पंचायत चुनाव की तिथि में अब 3 दिन का ही समय बाकी रहा है तो वहीं अफवाहों का बाजार भी अब गरम हो गया है। कोई भी किसी के बारे में किसी भी प्रकार की अफवाह फैला दे रहा है जिससे चुनाव जीत रहे प्रत्याशी का चुनाव खराब हो जाए और दूसरा व्यक्ति चुनाव में बढ़ोतरी कर ले। तो वही ग्राम बसई इस्लामनगर में थी इस समय अफवाहों का बाजार गर्म है कोई भी किसी के बारे में किसी भी प्रकार की अफवाह फैला दे रहा है ऐसा ही एक और मामला प्रकाश माया है चुनाव लड़ा रहे दो व्यक्तियों के बारे में अफवाह फैलाई गई कि वह लास्ट टाइम में दूसरे दल को वोट देकर जीतेंगे।

बता दे कि यह मामला ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी ताहिर चौधरी से जुड़ा हुआ है जब अन्य प्रत्याशियों को ऐसा प्रतीत होने लगा की ताहिर चौधरी चुनाव जीत जाएंगे तो उन्होंने अफवाहें फैलाना शुरू कर दिया है। जी हां ताहिर चौधरी को चुनाव लड़ा रहे नसीम ठेकेदार और मासूम चौधरी से जुड़ा हुआ मामला है।

ग्राम पंचायत में अफवाह फैलाई गई कि वह दूसरे ग्राम प्रधान से मिले हुए हैं लास्ट में ताहिर चौधरी को वोट न देकर अन्य प्रधान को वोट डालेंगे इसी संबंध में नसीम ठेकेदार ने आज अपने निवास पर जनसभा का आयोजन कर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि गांव में बेवजह अफवाह फैलाई जा रही है।

इस पर कोई भी ध्यान ना दिया जाए वह सिर्फ और सिर्फ ताहिर चौधरी को चुनाव लड़ा रहे हैं और ताहिर चौधरी को ही वोट देकर भारी मतों से जिताएंगे। तो वही मासूम चौधरी ने भी अपना पक्ष रखते हुए बताया कि वह ताहिर चौधरी को चुनाव लड़ा रहे हैं और हर कीमत पर इस बार ताहिर चौधरी को भारी मतों से जीत दिलाएंगे। मासूम चौधरी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि झूठी अफवाहों पर ना जाएं आगामी 28 जुलाई को आइसक्रीम के चुनाव चिन्ह पर मोहर लगाकर भाई ताहिर चौधरी को भारी मतों से विजय कारण जिस की जीतने के बाद ताहिर चौधरी क्षेत्र का विकास कर सकें।




सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
