module: a; ?hw-remosaic: 0; ?touch: (0.29074073, 0.29074073); ?modeInfo: ; ?sceneMode: Auto; ?cct_value: 0; ?AI_Scene: (-1, -1); ?aec_lux: 109.0; ?hist255: 0.0; ?hist252~255: 0.0; ?hist0~25: 0.0; ?
जसपुर। 26 July 2025 चुनाव प्रचार के आखिरी दिन ग्राम प्रधान पद के उम्मीदवार ताहिर चौधरी ने जनसभा का आयोजन किया जिसमें हजारों की संख्या में महिलाए और पुरुष शामिल हुए बता दें कि आज दोपहर करीब 3:00 बजे ग्राम प्रधान पद के उम्मीदवार ताहिर चौधरी के वासी चौराहे पर स्थित निवास पर एक विशाल जनसभा का आयोजन किया।

जिसमें हजारों की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए इस दौरान ग्राम प्रधान पद के उम्मीदवार ताहिर चौधरी भीड़ को देखकर गदगद हो गए। उनकी खुशी का कोई ठिकाना ना रहा ताहिर चौधरी जिंदाबाद ताहिर तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं ताहिर चौधरी जिंदाबाद के नारों से सारा शमा गूंज उठा ग्रामीणों में भी उत्साह देखने को मिला तो बड़ी संख्या में उमड़ी भीड़ को देखकर समर्थक भी गदगद हो गए।

इस मौके पर ग्राम प्रधान पद के उम्मीदवार ताहिर चौधरी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम सभा के विकास के लिए टूटी सड़कों के लिए वृद्धावस्था पेंशन के लिए विधवा पेंशन के लिए विकलांग पेंशन के लिए टूटी नालियों के लिए बड़े नाले बनवाने के लिए आगामी 28 जुलाई को तीन नंबर चुनाव चिन्ह आइसक्रीम के निशान पर मोहर लगाकर भारी मतों से विजई दिलाए।

उन्होंने कहा कि यह मेरी जीत नहीं बल्कि पूरी ग्राम पंचायत की जीत होगी क्योंकि चुनाव में अकेला नहीं लड़ रहा बल्कि इस जनसभा में मौजूद हर एक व्यक्ति हर एक मेरी मां मेरी बहन मेरी बेटी और मेरे भाई मेरे दोस्त और मेरे पिता समान बुजुर्ग सभी का यह चुनाव है।

उन्होंने कहा कि आज चुनाव प्रचार थम जाएगा लोग आपको तरह-तरह के प्रलोभन देंगे परंतु आपको अपने और अपने बच्चों के भविष्य को देखते हुए ग्राम पंचायत के भविष्य को देखते हुए ग्राम पंचायत के विकास के लिए टूटी सड़कों के लिए मुझे वोट भी दें और सपोर्ट भी करें जिससे कि जब 31 जुलाई को जसपुर ब्लॉक में मत पेटियां खोली जाए तो लोगों को वहां आइसक्रीम और आइसक्रीम का ही निशान दिखाई दे अन्य किसी का कोई निशान नहीं दिखाई दे। उन्होंने कहा कि चुनाव के मात्र तीन दिन बाकी रहे हैं आप मेरे साथ तीन दिन तक यूं ही खड़े रहे मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि जिस तरह से और जितने उत्साह के साथ आप लोग मेरे साथ खड़े हैं मैं उससे भी बढ़कर आपके साथ आपके कंधे से कंधा मिलाकर पूरे 5 वर्ष साथ चलूंगा आपके सुख-दुख में साथ दूंगा और ग्राम पंचायत का हर एक काम आपके मसबरे के बिना नहीं करूंगा।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
