oplus_0
काशीपुर। 22 दिसंबर 2025
कुंडा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी सूर्या के प्रभारी उप निरीक्षक रवीश कुमार के नेतृत्व में देर शाम सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दर्जनों दोपहिया वाहन चालकों के ऑनलाइन चालान किए गए।

चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने बिना हेलमेट, तीन सवारी, तथा पटाखा छोड़ने वाली अवैध साइलेंसर लगी मोटरसाइकिलों के विरुद्ध कार्रवाई की। पुलिस द्वारा प्रत्येक वाहन के कागजातों की भी गहन जांच की गई।

उप निरीक्षक रवीश कुमार ने बताया कि समय-समय पर इस प्रकार के चेकिंग अभियान चलाए जाते हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के साथ-साथ दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर भी प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने बताया कि कई बार चेकिंग के दौरान चोरी की गई मोटरसाइकिलें भी बरामद होती हैं, इसी उद्देश्य से नियमित रूप से बाइक चेकिंग अभियान संचालित किया जाता है।
चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम में कांस्टेबल कैलाश परिहार, कांस्टेबल धर्मेंद्र तुली सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
