अजमेर (राजस्थान) | जसपुर से पहुंचे भाजपा नेता डॉ. यूनुस चौधरी को सुल्ताने हिंद ख्वाजा पिया की विश्वविख्यात दरगाह, अजमेर शरीफ में हाजिरी का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर दरगाह में चादर व गुलपोसी पेश कर देश और उत्तराखंड प्रदेश की खुशहाली, अमन-चैन, आपसी भाईचारे एवं कौमी एकता के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं।

डॉ. यूनुस चौधरी द्वारा मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट तथा नैनीताल लोकसभा सांसद अजय भट्ट के स्वस्थ, सफल एवं जनकल्याणकारी नेतृत्व के लिए भी दुआ की गई।
दरगाह में चादरपोशी की रस्म सैयद इमरान अली चिश्ती, गद्दीनशीन दरगाह अजमेर शरीफ द्वारा अदा कराई गई। उन्होंने देश में अमन, शांति और भाईचारे की मजबूती के लिए दुआ करते हुए सूफी परंपरा के संदेश—मोहब्बत और इंसानियत—को आगे बढ़ाने की बात कही।

इस अवसर पर निजामुद्दीन, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद अर्श, फुरकान अली सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने दरगाह में हाजिरी दी और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।
डॉ. यूनुस चौधरी ने कहा कि सुल्ताने हिंद ख्वाजा पिया का दरबार प्रेम, एकता और इंसानियत का सबसे बड़ा केंद्र है, जहां हर मजहब और वर्ग के लोग सुकून और भाईचारे का संदेश पाते हैं।

सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
