काशीपुर/ऊधमसिंहनगर, 12 अप्रैल 2026:
जनपद ऊधमसिंहनगर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना कुंडा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक नशा तस्कर को 1.973 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 11 अप्रैल 2026 को चौकी मंडी थाना कुंडा पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 1.973 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नूर मोहम्मद पुत्र आस मोहम्मद निवासी ग्राम सर्वारखेड़ा, थाना कुंडा, जनपद ऊधमसिंहनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना कुंडा में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई को थाना प्रभारी कुंडा के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विक्रम राठौर, उप निरीक्षक अर्जुन सिंह (चौकी प्रभारी मंडी), उप निरीक्षक बलबीर सिंह, कांस्टेबल त्रिलोक सिंह और कांस्टेबल बृजेश कुमार शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और इसमें लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
