काशीपुर। 13 अप्रैल 2026 कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली आईटीआई पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अजीतपुर क्षेत्र में हाल ही में हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 09 अप्रैल 2026 को उपनिरीक्षक पुष्कर भट्ट अपनी टीम के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि अजीतपुर स्थित कोसी नदी क्षेत्र में दिन में हुई फायरिंग की घटना का आरोपी आसपास ही मौजूद है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी परविंदर सिंह उर्फ पिंकी (35 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय दयाल सिंह, निवासी अजीतपुर, कोतवाली आईटीआई, जनपद ऊधम सिंह नगर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल (32 बोर) मय मैग्जीन तथा 03 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 03/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को दिनांक 10 अप्रैल 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक पुष्कर भट्ट एवं कांस्टेबल नरेश चौहान की अहम भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
