काशीपुर। 10 जून 2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर के निर्देश पर फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली आईटीआई पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने लंबे समय से न्यायालय में अनुपस्थित चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया।
पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वार्ड संख्या-21 महेशपुरा निवासी तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए वारंटियों में सुनीता पत्नी स्वर्गीय सुंदर सिंह, सचिन पुत्र स्वर्गीय सुंदर सिंह एवं टीना पुत्री स्वर्गीय सुंदर सिंह शामिल हैं। तीनों के विरुद्ध फौजदारी वाद संख्या 558/2022 में धारा 323, 504, 506, 498-ए आईपीसी एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। आरोपी काफी समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे, जिसके चलते उनके विरुद्ध वारंट जारी किए गए थे।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दीपक चौहान, कांस्टेबल रमेश बंग्याल एवं महिला कांस्टेबल राधा शामिल रहीं। पुलिस ने तीनों वारंटियों को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर दिया।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
