काशीपुर। 23 जुलाई 2026 दिल्ली में छात्रों के समर्थन में संसद मार्च के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को काशीपुर में महानगर कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन किया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती अलका पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां धरना-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रधानमंत्री से नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और छात्रों पर हुई कार्रवाई को लेकर जवाब मांगा।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आयोजित प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती अलका पाल ने कहा कि देश का युवा आज अपने भविष्य को लेकर सड़क पर संघर्ष करने को मजबूर है। नीट परीक्षा में सामने आई कथित अनियमितताओं ने लाखों छात्रों और उनके परिवारों का विश्वास तोड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज दबाने के लिए पुलिस बल का प्रयोग किया गया और संसद मार्च के दौरान छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखना हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन केंद्र सरकार विरोध की हर आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत है और कांग्रेस पार्टी छात्रों के अधिकारों की लड़ाई हर स्तर पर जारी रखेगी।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अरुण चौहान ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और युवाओं को न्याय दिलाने की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है, लेकिन सरकार जवाब देने के बजाय आंदोलन करने वाले छात्रों और विपक्ष के नेताओं पर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की गिरफ्तारी लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास है। कांग्रेस छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रहेगा।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं मनोज जोशी, विमल गुड़िया, डॉ. दीपिका अत्रे, संदीप सहगल, इंदर सेठी, ब्रह्मपाल, एडवोकेट इंदर सिंह, जितेंद्र सरस्वती, उमेश जोशी और प्रदीप जोशी ने कहा कि कांग्रेस छात्रों के हितों की रक्षा और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी।
धरना-प्रदर्शन का संचालन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मंसूर अली मंसूरी ने किया।
प्रदर्शन में पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, हरीश कुमार सिंह, सुशील भटनागर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सरीन सैफी, निशित गुड़िया, विकल्प गुड़िया, यथार्थ आर्य, सुभाष पाल, संदीप चतुर्वेदी, वेदांत शर्मा, अनीस अंसारी, मीनू गुप्ता, अर्पित मल्होत्रा, अरुण चौहान, त्रिलोक सिंह अधिकारी, महेंद्र बेदी, एडवोकेट राजेश कुमार शर्मा, एडवोकेट अनिल शर्मा, कुलदीप ऐरी, परम सिद्धू, महेंद्र चौधरी, संजीव शर्मा, कृष्ण कुमार, पार्षद राशिद फारूकी, अब्दुल कादिर, शाह आलम, हनीफ गुड्डू, आबिद अली, साबिर हुसैन, अनिल कुमार सिंह, अकरम अली, इरफान गुड्डू, विनोद मेहरोत्रा, हाजी अबरार, राकेश भगत, इकबाल अदीब, राजकुमार, अनुज कुमार, संजय बोहरा, सुभाष चंद्र, फैजान अंसारी, प्रीत कुमार बम, नौशाद उस्मानी, गौरव चौधरी, रवि पपने सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
