देहरादून: 1 फरवरी 2021, कांग्रेस के पूर्व दिग्गज नेता डॉक्टर यूनुस चौधरी ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से मुलाकात देहरादून के एक कार्यक्रम के दौरान हुई इस बीच उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उपमुख्यमंत्री से बहुत देर तक वार्ता चली बता दें कि आप पार्टी की सदस्यता लेने के बाद डॉक्टर यूनुस चौधरी के साथ दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ यह पहली मुलाकात है मुलाकात के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की योजनाओं व आगामी चुनावी चर्चा व उत्तराखंड के विकास के लिए खास चर्चा की गई

डॉ यूनुस चौधरी के आप में शामिल होने से जसपुर विधानसभा क्षेत्र में आप के मिशन 2022 को भारी मजबूती मिली है डॉक्टर यूनुस चौधरी की जोरदार एंट्री से जसपुर की राजनीति में एक नए आगाज होने की संभावना को बल मिला है। तो वही डॉक्टर यूनुस चौधरी के आम आदमी पार्टी में चले जाने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है क्योंकि डॉक्टर यूनुस चौधरी हर समाज के मतदाताओं में अच्छी पैठ रखते हैं। डॉक्टर यूनुस चौधरी कांग्रेस पार्टी में 25 वर्ष पूर्व से मेहनत कर रहे थे। परंतु कांग्रेस पार्टी उनकी उपेक्षा कर रही थी। डॉ डॉक्टर यूनुस चौधरी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी से विधानसभा चुनावों में दावेदारी किया करते थे। परंतु कांग्रेस पार्टी उनकी उपेक्षा कर रही थी। जिसके चलते उन्होंने कांग्रेस पार्टी को अलविदा करते हुए आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। क्षेत्र में चर्चा है कि डॉक्टर यूनुस चौधरी ने आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ने के उद्देश्य से आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। इसे पार्टी की जसपुर की राजनीति की सफलता में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या आम आदमी पार्टी डॉक्टर यूनुस चौधरी को जसपुर विधानसभा से आगामी 2022 के चुनाव में जसपुर से उन्हें प्रत्याशी बनाती है या फिर उनकी आम आदमी पार्टी भी उपेक्षा करेगी यह बड़ा सवाल है।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
