काशीपुर । 22 June 2021 फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील मैसेज और अभद्र कमेंट कर कर डाले फेसबुक पर फर्जी आईडी की सूचना मिलते ही आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली ने कोतवाली पुलिस को देर शाम एक तहरीर सोप कर अभियोग पंजीकृत कराने की पुलिस से मांग की है। आप नेता ने इस मामले में राजनैतिक साजिश की आशंका जताई है।कोतवाली में दी गई तहरीर में आप नेता दीपक ने कहा है कि 21 जून को उनकी फोटो का इस्तेमाल कर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके नाम से फेसबुक आईडी बना दी और उस आईडी से महिलाओं के कुछ अश्लील फोटो अलग अलग नामों से डाले गए।

मेरी फर्जी आईडी बनाने वाले द्वारा उन अश्लील फोटो को लाइक किया गया ताकि मेरी सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल हो जाये। दीपक बाली ने कहा कि विधानसभा क्लब नामक ग्रुप में उनके लिए भद्दे और अभद्र टिप्पणी की गई है।दीपक बाली ने आशंका जताई है कि पिछले दिनों उनके द्वारा मीडिया में नगर निगम के घोटाले के मामले को प्रमुखता से उठाई गई थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस घोटाले से जुड़े लोगों ने ही सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
