जसपुर। 22 जून 2021 आम आदमी पार्टी दिन प्रतिदिन संगठन को मजबूत बनाने में जुटी हुई है। आए दिन हो रहे कार्यक्रमों से प्रतीत होता है। कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 आम आदमी पार्टी आसानी से फतेह कर सकती है। जिस प्रकार से आम जनता में आम आदमी पार्टी से जुड़ने की लालसा देखी जा रही है। आम आदमी पार्टी के आए दिन हो रहे सदस्यता कार्यक्रमों में कांग्रेस और भाजपा को छोड़कर बड़ी तादाद में कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। जब से डॉक्टर यूनुस चौधरी को आम आदमी पार्टी में अल्पसंख्याक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है तब से बड़ी तादाद में कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। बता दें कि अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर यूनुस चौधरी ने हनीफा अंसारी को नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा के पद पर नियुक्त किया है। तो वही परवीन जहां को जिला उपाध्यक्ष महिला अल्पसंख्यक मोर्चा के पद पर नियुक्त किया है। तथा अब्दुल कादिर सिद्दीकी को विधानसभा सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही दर्जनों की तादाद मैं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसी और भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर यूनुस चौधरी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से आशा व्यक्त करते हुए कहा है कि उन्हें उम्मीद है। कि सभी कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में एकजुट होकर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को चुनाव लड़ाएंगे। साथ ही उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस और भाजपा एक सिक्के के दो पहलू हैं। और दोनों ही पार्टियां विकास कार्य करने में फेल हैं। उन्होंने दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार का उदाहरण देते हुए कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, पानी, जैसी मूलभूत समस्याओं को दिल्ली सरकार जनता को फ्री उपलब्ध करा रही है।

जबकि उत्तराखंड में उत्तराखंड की भाजपा सरकार जनता को ऐसी कोई भी सुविधा फ्री उपलब्ध नहीं करा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद दिल्ली जैसी सभी सुविधाएं उत्तराखंड वासियों को भी फ्री उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में उत्तराखंड मैं आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएगी। क्योंकि जनता भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों से त्रस्त हो चुकी है। अब जनता की पहली पसंद आम आदमी पार्टी बन चुकी है। इस मौके पर सुबह सिंह, अजय अग्रवाल, शादाब कमाल, वसीम सिद्दीकी, नफीस आजाद अंसारी, नरेश कुमार सागर, मोहम्मद अकरम, शाहिद सलमानी,साकिब हुसैन, मोहम्मद अबरार सिद्दीकी, फरहान अख्तरी, इकरार अली, समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
