काशीपुर। 22 June 2021 कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने विधानसभा महासचिव के पद पर नियुक्ति किया है इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारी को कार्यकर्ताओं की बधाई का तांता लगा हुआ है बता दें कि कांग्रेश विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट उमेश जोशी ने युवा अधिवक्ता मोहम्मद आकिब सैफी को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की संस्तुति पर काशीपुर विधानसभा का विधि कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया है।

आज न्यायालय परिसर में सैकड़ों अधिवक्ताओं के बीच विधि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। इस अवसर पर काशीपुर के अध्यक्ष सरदार इंदर सिंह एडवोकेट, वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र मिश्रा, अब्दुल रहमान गुड्डू, हरविंदर सिंह, हिमांशु विश्नोई, रिजवान अहमद, श्रीमती सावित्री, राम शर्मा, एडवोकेट संदीप सहगल, आलोक माथुर, कुलभूषण वात्सल्य, प्रमोद चौहान, गिरीश अधिकारी, श्रीमती सिंधु आकाश, श्रीमती हेमा जोशी, डी एन आदि उपस्थित थे।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
