काशीपुर। 11 सितंबर 2021 समाजवादी पार्टी मुलायम यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविंद यादव का काशीपुर में प्रथम बार आगमन पर समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष रवि छाबड़ा के नेतृत्व में प्रदेश में जिले के पदाधिकारियों ने एक होटल सभागार में भव्य स्वागत किया।
अरविंद यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी उत्तराखंड में सभी सीटों पर मजबूती से अपनी ताल ठोकेगी। कहा कि 2007 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी काशीपुर विधानसभा सीट पर बहुत कम वोटों से चुनाव हारी थी। समाजवादी पार्टी पुनः 2007 की परिभाषा को दोहराते हुए 2022 में काशीपुर सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को मजबूती से चुनाव जीत सुनिश्चित करेगी। कहा जहां भाजपा ने अपने कार्यकाल में उत्तराखंड में घोटालों को जन्म दिया है। एनएच घोटाला कभी कुंभ में फर्जी जांच रिपोर्ट का घोटाला या फिर मुख्यमंत्रियों का परिवर्तन कर जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम किया है।

वहीं कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को पहले अपने अंतर्मन में परिवर्तन करना चाहिए। उत्तराखंड को कांग्रेस व भाजपा ने बारी बारी से छला है उत्तराखंड की जनता इनके दोहरे मापदंड को पूरी तरह से समझ चुकी है। आज जनता के बीच में जाने के लिए भाजपा के पास कोई भी विजन नहीं है। भाजपा के मुख्यमंत्री आधारहीन घोषणाएं कर उत्तराखंड की जनता को वहकाने का काम कर रहे हैं। भाजपा के पास अब घोषणाएं करने का समय नहीं बचा अब जो उनके पास समय बचा है वह प्रायश्चित का समय है जो उन्होंने पिछले साढे 4 साल तक उत्तराखंड के विकास में बाधक बने मंत्रियों की वजह से बिताया है। अरविंद यादव ने कहा समाजवादी पार्टी 2022 के चुनाव में उत्तराखंड में सरकार में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगी। वह उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी 2022 में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में विशाल बहुमत लेकर सरकार बनाएगी। इस मौके पर समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष रवि छाबड़ा, सतीश यादव, मोहम्मद नाजिम सैफी, विक्की बाटला, संतोष कुमार शर्मा, सपा जिला अध्यक्ष नवीन चौधरी, आदित्य शर्मा, हाजी बाबू अली, अतुल कुमार शर्मा, सचिन कुमार, डा. नईम अहमद, नफीसा बेगम, राजविंदर कोर मोहम्मद हाशिम समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
