बिहार भागलपुर 3 मार्च 2022 भागलपुर : बिहार के भागलपुर जिले के थाना ततारपुर के काजबलीचक मैं दो मंजिला मकान में अचानक जोरदार धमाका हो गया धमाके में दो मंजिला मकान के परखच्चे उड़ गए इस दौरान 5 लोगों की मृत्यु हो गई जबकि दर्जनभर लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दें कि

(गुरुवार) की देर रात भयंकर विस्फोट हुआ। जोरदार धमका होने के कारण पूरे शहर में उसकी गूंज सुनाई दी। घटना में कई मकान ध्वस्त हो गए हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार दर्जन भर लोग जख्मी हैं। साथ ही 12 लोगों के मारे जाने की भी की भी सूचना है। जिस इलाके में यह हासदा हुआ, वहां की बिजली काट दी गई है। जानकारी के अनुसार, तातारपुर थानाक्षेत्र के काजवलीचक स्थित नवीन आतिशबाज के घर गुरुवार की रात 11.30 बजे हुए भीषण धमाके में दो मंजिले मकान के परखचे उड़ गए। पूरा मकान जमींदोज हो गया। धमाके में 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि 12 लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घटना कैसे हुए मामले पर पुलिस तफ्तीश में जुटी है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
