काशीपुर। 27 अप्रैल 2022 विधवा के साथ जबरदस्ती बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि मोहल्ला काली बस्ती अल्लीखा काशीपुर निवासी एक महिला ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 26 अप्रैल 2022 की प्रातः करीब 10:00 बजे उसकी मानसिक रूप से कमजोर विधवा पुत्री घर के कमरे में सोई हुई थी। तभी अल्लीखा निवासी मोहसिन पुत्र सार उसके घर में जबरदस्ती घुस आया और उसकी विधवा पुत्री की गर्दन पर चाकू रखकर धमकी दी कि अगर तू ने शोर मचाया तो इस धारदार चाकू से तेरी गर्दन काट दूंगा। और तुझे जान से मार दूंगा जिसके बाद आरोपी ने उसकी पुत्री के साथ जबरदस्ती बलात्कार किया। पुत्री के शोर मचाने पर पड़ोस में रहने वाले दो व्यक्तियों ने उसकी पुत्री को आरोपी से छुड़ाया। इस बीच आरोपी ने उसकी पुत्री को चाकू से गंभीर रूप से घायल भी कर दिया। जिसके बाद मौका पाकर आरोपी मोहसीन मौके से फरार हो गया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धारा 452/ 354/ 307 के तहत अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
