काशीपुर। 9 नवंबर 2022 पूर्व मुख्यमंत्री के काशीपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिले। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज गिरीताल रोड स्थित भाजपा नेता के निवास स्थान पहुंचे यहां पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को प्रदेश बने आज 22 साल पूरे हो गए हैं।

उत्तराखंड सरकार के द्वारा पूरे प्रदेश में राज्य स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। सरकार की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हम तमाम शहीदों को आंदोलनकारियों को याद करते हुए उन्हें जगह-जगह सम्मानित किया जा रहा है।और राज्य की प्रगति का संकल्प लेते हैं कि देश की प्रगति के लिए सरकार प्रतिबंध है और विकास और अग्रसर है। इन तमाम विषयों पर प्रदेश में गोष्ठियां हो रही हैं। राज्य के चुनाव में पूरे उत्साह के साथ पार्टी भाग लेगी। भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ा राजनैतिक दल है। केवल देश ही नहीं बल्कि दुनिया में और उत्तराखंड में लगातार दूसरी बार हमारी सरकार बनी है। और निकाय चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है।उन्होंने कहा कि उनका काशीपुर आने का उद्देश्य कार्यकर्ताओं से मिलना था और आगामी चुनाव को लेकर चर्चा करना था उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में भारतीय जनता पार्टी फिर और ज्यादा बहुमत के साथ राज्य में अपना स्थान स्थापित करेगी।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
