अलीगढ़। 11 दिसंबर 2022 अलीगढ़ के थाना टप्पल क्षेत्र के खेड़िया खुर्द का सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें प्रेमी समाज की सारी हदों को तोड़कर अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने रात्रि में उसके घर में पहुंच गया। तो वही प्रेमिका भी अपने प्रेमी से छुप छुप कर मिला करती थी। दोनों प्रेमियों की हकीकत सामने आते ही परिजनों ने जहां प्रेमी की जमकर धुनाई लगाने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

तो वहीं प्रेमिका अपने आप को निर्दोष बता रही है। बता दें कि अलीगढ़ के थाना टप्पल क्षेत्र के खेड़िया खुर्द में एक प्रेम में दीवाने आशिक ने समाज की सारी बंदिशों को तोड़कर अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसकी ससुराल पहुंच गया। परंतु इस दौरान प्रेमिका के ससुराल या अचानक नीद से जाग गए जिससे प्रेमिका ने जल्दबाजी में अपने प्रेमी को घर में रखे बड़े संदूक में बंद कर दिया। पति को अपनी पत्नी पर शक होने पर उसने थाना टप्पल पुलिस को घटना की जानकारी देकर मौके पर बुलाया और घर के अंदर पुलिस के साथ मिलकर प्रेमी को ढूंढने लगे। इस दौरान पुलिस ने घर में रखे बड़े की जब तलाशी ली तो उसमें एक व्यक्ति को पकड़ लिया परिजनों ने उसकी जमकर धुनाई लगाने के बाद पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ लेकर थाना टप्पल पहुंची और आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय में पेश किया है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
