काशीपुर। 31 दिसंबर 2022 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताजी के निधन पर भाजपा नेता ने शोक व्यक्त करते हुए संवेदनाएं व्यक्त की हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी की बुधवार को हालत गंभीर होने के चलते अहमदाबाद में स्थित यू एन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर उपचार के दौरान उनकी शुक्रवार प्रात करीब 3:00 बजे मृत्यु हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां की मृत्यु की सूचना से पूरे देश से लोग संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं। तो वही

भाजपा के वरिष्ठ नेता दीपक बाली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और कहा है कि जिस मां ने अपने जीवन की भयंकर गरीबी झेल कर देश को एक अत्यंत दूरदर्शी और शेर जैसा प्रधानमंत्री और पूरी दुनिया को जो होनहार नेता दिया है। ऐसी मां हीराबेन को मैं श्रद्धा पूर्ण नमन करता हूं और परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें अपने चरणों में स्थान दें। संघर्षशील और सादगी भरा अनुकरणीय जीवन जीने वाली माता हीराबेन की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है। उनके चरणों में कोटि-कोटि नमन।

सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
