काशीपुर। 31 मई 2023 तपती और तेज गर्मी के चलते राहगीरों को गर्मी से राहत देने के लिए विशाल सर्वत वितरण का कार्यक्रम किया गया। बता दें कि निर्जला एकादशी के पर्व पर गंगे बाबा रोड स्थित वरिष्ठ समाजसेवी आशीष अरोरा बॉबी के प्रतिष्ठान पर विशाल शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विशाल शरबत वितरण कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी आशीष अरोरा बॉबी ने कहा की निर्जला एकादशी का महत्व हमारे पुराणों में दर्ज है

और आज का दिन हिंदू धर्म का प्रतीक भी माना जाता है। निर्जला एकादशी इसलिए यह महत्वपूर्ण तो है ही लेकिन वर्तमान में इसका महत्व और बढ़़ जाता है क्योंकि, मई के लास्ट दिन में जिस तरह प्रचंड गर्मी पढ़ रही है उससे आम जनता का हाल बेहाल है। तथा प्यासे लोगों को मीठा शरबत पिलाकर पुण्य लाभ की अनुभूति मिल रही है। इस दौरान तमाम समाजसेवी लोगों ने शरबत वितरण कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए अपने हाथों से भी लोगों को शरबत पिलाया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाज सेवी आशीष अरोरा बॉबी, अरुण चौहान, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट ,संदीप सहगल एडवोकेट, अलका पाल, नरेंद्र सिंह बाबा, जितेंद्र सरस्वती, अर्पित मेहरोत्रा ,राजू छीना, मनोज शर्मा गुड्डू ,वंश शर्मा, विपिन राजा, सईद अहमद, अनवर ,सुमित छोटेलाल ,तौकीर अहमद, आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
