काशीपुर 28 जनवरी 2024 (ब्यूरो काशी क्रांति) पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो व्यक्तियो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पुलिस ने 9 और मोटरसाइकिले अलग-अलग स्थान से चोरी की बरामद कर आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया है। चोरी की घटना का खुलासा पुलिस क्षेत्राधिकार मनीषा बडोला ने कोतवाली में करते हुए बताया की पुलिस शनिवार को दडियाल रोड पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। की इसी दौरान दो व्यक्ति एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल लेकर आ रहे थे जो पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल वापस मोड़ कर भागने का प्रयत्न कर ही रहे थे कि इतने में पुलिस कर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया।

पुलिस के द्वारा उनकी मोटरसाइकिल को मशीन के द्वारा नंबर की जांच करने पर ज्ञात हुआ कि वह मोटरसाइकिल किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर दर्ज है और इस मोटर साईकिल के सम्बंध में कोतवाली में चोरी की रिपोर्ट दर्ज है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़कर कोतवाली लाकर जब उनसे कड़ाई से पूछताछ की गई। तो आरोपियों की निशान देही पर पुलिस ने चोरी की एक स्कूटी समेत 10 मोटरसाइकिले बरामद की है जो आरोपियों के द्वारा क्षेत्र में अलग-अलग स्थान से चोरी की गई थी। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम वसीर अली उर्फ तन्ना पुत्र नबाब अली तथा लाभ सिंह पुत्र नत्था सिंह निवासीगण ग्राम वीरपुर कटैया थाना आईटीआई काशीपुर बताया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप मिश्रा, उप निरीक्षक मनोज जोशी, सुनील सुतेड़ी,कंचन पड़लिया, सतीश उपाध्याय, कांस्टेबल रमेश पाण्डेय, जोगेन्द्र सिंह, देवानंद, अनिल कुमार, नरेन्द्र टमटा, सुरेन्द्र सिंह,एसपीओ विजय सिंह,एसपीओ अकबर,एसपीओ मानवेन्द्र सिंह,एसओजी काशीपुर,हे0का0 कैलाश तोमक्याल आदि शामिल रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
