काशीपुर, 18 मार्च 2026। आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से काशीपुर पुलिस ने बुधवार को शहर के विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। यह मार्च पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

फ्लैग मार्च काशीपुर के मुख्य बाजार, किला तिराहा, अल्ली खां चौक और महेशपुरा क्षेत्र से होकर गुजरा, जहां पुलिस बल ने आमजन में सुरक्षा का भरोसा पैदा किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों और व्यापारियों से संवाद कर ईद का त्योहार भाईचारे, आपसी सौहार्द और शांति के साथ मनाने की अपील की।

एसपी स्वप्न किशोर ने नागरिकों से यह भी आग्रह किया कि यदि किसी प्रकार का संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी से सहयोग की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही ईद का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जा सकता है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
