Oplus_16908288
काशीपुर। 8 अप्रैल 2026 कुंडा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली प्रभारी विक्रम सिंह राठौड़ ने बताया कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म की तहरीर प्राप्त हुई थी, जिस पर पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 7 अप्रैल 2026 को पीड़िता के परिजनों की ओर से थाना कुंडा में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि 31 मार्च 2026 को जिवेश सिंह पुत्र सुन्दर सिंह, निवासी अहरपुरा महुआखेड़ागंज थाना आईटीआई, जिला ऊधम सिंह नगर ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने एफआईआर संख्या 97/26 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी
मामले की विवेचना उपनिरीक्षक कुसुम रावत द्वारा की जा रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी की तलाश शुरू की।
मुखबिर की सटीक सूचना पर 7 अप्रैल 2026 को पुलिस ने आरोपी जिवेश सिंह (उम्र लगभग 25 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए माननीय न्यायालय में पेश कर दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
