oplus_0
काशीपुर। 6 अप्रैल 2026 क्षेत्र में विदेशी अंग्रेजी शराब के ठेके को लेकर महिलाओं का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाएं एकजुट होकर शराब की दुकान के बाहर पहुंचीं और जोरदार नारेबाजी करते हुए ठेका हटाने की मांग की। बता दें कि बाजपुर रोड पर स्थित चैती चौराहे के निकट विदेशी अंग्रेजी शराब की दुकान का ठेका खोला गया है जिसको लेकर आसपास के रहने वाले लोगों ने कड़ी नाराजगी जाहिर कर ठेके को तत्काल किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरण करने की मांग की है। सूचना पर पहुंची थाना आईटीआई पुलिस ने महिलाओं को समझने का पर्यटन किया परंतु महिलाएं अपनी बात पर अड़ी रही।

महिलाओं का आरोप है कि यह शराब की दुकान मंदिर से महज 50 मीटर की दूरी पर खोली गई है, जिससे श्रद्धालुओं की आस्था पर सीधा असर पड़ेगा। इतना ही नहीं, पास में स्कूल भी संचालित हैं, जहां छोटे-छोटे बच्चे पढ़ाई करते हैं। महिलाओं ने चिंता जताई कि शराब के ठेके के कारण नशे में रहने वाले लोग बच्चों और आम लोगों को परेशान कर सकते हैं।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन महिलाएं अपने प्रदर्शन पर डटी रहीं। उन्होंने साफ कहा कि जब तक ठेका यहां से हटाया नहीं जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने भी आवाज बुलंद की। छात्र संघ अध्यक्ष जतिन शर्मा ने कहा कि मंदिर और स्कूल के पास शराब की दुकान खोलना न सिर्फ सामाजिक माहौल को खराब करेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ी पर भी गलत प्रभाव डालेगा।

महिलाओं ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर सरकार को कुछ करना ही है, तो बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कदम उठाए, न कि शराब के ठेके खोलकर परिवारों को बर्बादी की ओर धकेले। उनका कहना है कि शराब के कारण कई घरों में कलह बढ़ती है, घरेलू हिंसा होती है और पूरा परिवार प्रभावित होता है।
इस विरोध प्रदर्शन में पार्षद सीमा सागर, निशा चौहान, बालाजी संगठन की अरुण बिश्नोई, कुमकुम अग्रवाल, हेमा यादव, निषाद सैयद, हरेंद्र सिंह वर्मा, छात्र संघ अध्यक्ष जतिन शर्मा, कुसुम देवी, रजनी ठाकुर समेत अलावा दर्जनों महिलाओं ने जोरदार विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही ठेका किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट नहीं किया गया, तो वे धरना-प्रदर्शन को और तेज करेंगी।
👉 यह विरोध सिर्फ एक दुकान के खिलाफ नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने की एक बड़ी पहल बनता जा रहा है— जहां महिलाएं अपने परिवार, बच्चों और संस्कारों की रक्षा के लिए खुलकर सामने आ रही हैं।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
