काशीपुर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर काशीपुर में महानगर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत महाराणा प्रताप चौक पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और समानता को मजबूत करने में डॉ. अंबेडकर द्वारा रचित संविधान की भूमिका अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान ने प्रत्येक नागरिक को अधिकार और कर्तव्य प्रदान किए हैं, जिसका उदाहरण विश्व के अन्य संविधानों में दुर्लभ है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आज के समय में बाबा साहेब के विचारों का अनुसरण करना बेहद आवश्यक है।

वहीं एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने कहा कि डॉ. अंबेडकर की विचारधारा सदैव प्रासंगिक रही है और भविष्य में भी रहेगी। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए जो कार्य डॉ. अंबेडकर ने किए, वह अद्वितीय हैं।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं— ब्रह्मपाल, विमल गुड़िया, एड. हरीश कुमार सिंह, संजय चतुर्वेदी, एड. संदीप सहगल, जितेंद्र सरस्वती, एड. मनोज जोशी, एड. उमेश जोशी, एड. इंदर सिंह, एड. संदीप चतुर्वेदी सहित अनेक नेताओं ने बाबा साहेब को आधुनिक भारत का रचयिता बताते हुए उनके योगदान को याद किया और समानता के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं— इंदु मान, रोशनी बेगम, राशिद फारूकी, सुभाष पाल, डॉ. करण सिंह पाल, संजीव शर्मा, मंसूर मंसूरी, अनिल शर्मा, अर्पित मल्होत्रा, विनोद होंडा, गोपाल सिंह सैनी, गौरव चौधरी, इकबाल अदीब, विनोद मल्होत्रा, त्रिलोक सिंह अधिकारी, विधु शेखर शर्मा, सरित चतुर्वेदी, अक्षत मिड्डा, रवि पपने, रियासत अली, महेंद्र लोहिया, राजेश शर्मा, निशित गुड़िया, टीका सिंह सैनी, नौशाद उस्मानी, राकेश भगत, हरीश त्रिपाठी, अर्पित सौदा, महेंद्र बेदी, चंद्रभूषण डोभाल, जगदीश पाल, अजीत शर्मा, राजीव कचौड़िया, सुरेंद्र बटला, सुंदरलाल पाल, प्रदीप जोशी, शिवम उपाध्याय, परम सिद्धू, महेंद्र चौधरी, बलवीर सिंह, दीपक गुप्ता, मोहम्मद सैफ, शरीम सैफी, गुल्लू महागीर, इलियास महागीर, इफ्तिखार सोना सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम के दौरान अंबेडकर शोभा यात्रा का भी कांग्रेस कमेटी काशीपुर द्वारा भव्य स्वागत किया गया। पूरे आयोजन में बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
