काशीपुर /कुंडा/, 18 अप्रैल 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कुंडा पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 8.09 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद की है, जिसे वे मोटरसाइकिल से परिवहन कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार, 17 अप्रैल 2026 को कोतवाली कुंडा के अंतर्गत सूर्या चौकी पुलिस टीम द्वारा ठाकुरद्वारा बॉर्डर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान समीर खान (24 वर्ष) पुत्र कदीर खान, निवासी मोहल्ला मनिहारन, फतेहउल्लागंज, थाना ठाकुरद्वारा, जिला मुरादाबाद के पास से 4.09 ग्राम तथा अजीम (26 वर्ष) पुत्र नफीस अहमद, निवासी वार्ड नंबर-11, मोहल्ला मनिहारन, फतेहउल्लागंज, थाना ठाकुरद्वारा, जिला मुरादाबाद के पास से 4.00 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। उनके खिलाफ कोतवाली कुंडा में धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा।
इस कार्रवाई को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी कुंडा के नेतृत्व में अंजाम दिया गया।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
- प्रभारी निरीक्षक विक्रम राठौर, कोतवाली कुंडा
- उप निरीक्षक गणेश दत्त भट्ट, चौकी प्रभारी सूर्या
- अपर उप निरीक्षक रवीश राम
- कांस्टेबल 319 राजेश भट्ट
- कांस्टेबल 670 राजीव कुमार
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
