काशीपुर। 6 जून 20 26 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर जिलेभर में चलाए जा रहे नशा तस्करों के खिलाफ अभियान के तहत काशीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत कोतवाली काशीपुर पुलिस ने 2.02 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर द्वारा गठित टीम ने शुक्रवार रात संदिग्ध व्यक्ति, वाहन एवं वस्तुओं की चेकिंग के दौरान आचार फैक्ट्री के पास प्रतापपुर जाने वाले मार्ग पर कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली, जिसके कब्जे से सफेद रंग के प्लास्टिक के कट्टे में रखा 2.02 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुधांशु कुमार उर्फ सुच्चा (21 वर्ष) पुत्र धर्मी निवासी भीमनगर, कुंडेश्वरी, कोतवाली काशीपुर के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली काशीपुर में एफआईआर संख्या 217/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
बरामदगी
- 2.02 किलोग्राम अवैध गांजा
पुलिस टीम
- उप निरीक्षक कौशल भाकुनी
- उप निरीक्षक मनोज सिंह धोनी
- कांस्टेबल किरण कुमार मेहता
- कांस्टेबल जगदीश पपनै
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
