काशीपुर, 27 जुलाई 2026। पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत सोमवार को काशीपुर के एक अस्पताल परिसर में भाजपा नेताओं ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया गया।

भाजपा नेता चेतन अरोड़ा ने कहा कि प्रकृति और मानव जीवन का अस्तित्व पेड़ों पर निर्भर है। लेकिन लगातार हो रही अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है और प्रदूषण के साथ-साथ ऑक्सीजन की कमी जैसी समस्याएं भी सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाने और उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित करने की प्रेरणा देता है। यदि हर नागरिक इस संकल्प को अपनाए, तो देश को अधिक हरित और स्वच्छ बनाया जा सकता है।
भाजपा नेता अमन बाली ने कहा कि पौधारोपण केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पेड़ हमें शुद्ध हवा, स्वच्छ वातावरण और जीवनदायी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने प्रदेशवासियों से इस अभियान को घर-घर तक पहुंचाने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और कहा कि हरियाली बढ़ाने के लिए ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने लोगों से भी अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का आग्रह किया।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
