काशीपुर। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सियासी विरोध के बीच काशीपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में महाराणा प्रताप चौक पर कैंडल मार्च निकालकर भाजपा और दुष्यंत गौतम के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने पर सवाल उठाते हुए इसे अंकिता भंडारी प्रकरण से जोड़कर भाजपा की राजनीतिक कार्यशैली पर निशाना साधा। प्रदर्शनकारियों ने मामले में न्याय और जवाबदेही की मांग उठाते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर काशीपुर में कांग्रेसियों ने जताया आक्रोश, भाजपा सरकार पर उठाए सवाल
महानगर कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि भाजपा का ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा केवल दिखावा बनकर रह गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अंकिता भंडारी प्रकरण में न्याय की मांग कर रहे लोगों की भावनाओं को नजरअंदाज किया जा रहा है।
वहीं, एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अनुपम शर्मा ने आरोप लगाया कि अंकिता भंडारी के परिजनों की मांग पर मामले में वीआईपी एंगल की जांच की बात उठी थी। उन्होंने दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि यह उत्तराखंड की महिलाओं की भावनाओं का अपमान है। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा और उससे जुड़े संगठनों को अपने नेताओं की भूमिका पर भी आत्ममंथन करने की नसीहत दी।
कैंडल मार्च के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी प्रकरण में निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग को प्रमुखता से उठाया। प्रदर्शन में पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, किसान कांग्रेस और सेवादल से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
ये रहे मौजूद: पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, विमल गुड़िया, मनोज जोशी, ब्रह्मपाल, एडवोकेट इंदर सिंह, डॉ. दीपिका गुड़िया, संदीप सहगल, इंदर सेठी, संदीप चतुर्वेदी, निशित गुड़िया, सुरेंद्र वाटला, माजिद अली, त्रिलोक सिंह अधिकारी, कुलदीप सिंह, महेंद्र बेदी, जितेंद्र सरस्वती, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सारिम सैफी, किसान कांग्रेस अध्यक्ष परम सिद्धू, सेवादल अध्यक्ष अनीस अंसारी, अनिल शर्मा, अनिल सिंह, मंसूर अली, गौरव रस्तोगी, ओम शर्मा, दलजीत सिंह, यथार्थ गुड़िया, अफसर अली, जगदीश पनेरु, राकेश भगत, पंकज पंत, सुभाष चंद्र, अभिषेक अरोरा, मीणा आर्य, रंजना गुप्ता, डॉ. करण सिंह पाल, जगदीश पाल, सुंदरलाल पाल, कृष्ण कुमार, दीपक गुप्ता, रियासत हुसैन, डॉ. आरिफ, फिरोज गांधी, वसीम राजा, मो. कयूम, संजय बोहरा, अमरजीत सिंह, आकाश कुमार, रवि खाती सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
